सिंधिया नगर सद्भावना भवन मैदान में लायंस क्लब पिनाकल ने रोपे आक्सीजन प्लांट, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

सिंधिया नगर सद्भावना भवन मैदान में लायंस क्लब पिनाकल ने रोपे आक्सीजन प्लांट, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प



सीजी न्यूज आनलाईन, 11 अगस्त। दुर्ग जिला के सिंधिया नगर के सद्भावना भवन प्रांगण में लायंस क्लब भिलाई पिनाकल द्वारा आक्सीजन वाले पौधों का रोपण किया गया। लायंस क्लब पिनाकल के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई तथा सभी ने रोपे गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।

नीम, बरगद, एरेका पाम, जरबेरा, तुलसी प्लांट सहित सभी पौधों को ट्री गार्ड सुरक्षा के साथ व्यवस्थित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लायंस क्लब की अध्यक्ष उर्मिला टावरी, सचिव रश्मी गेडाम, कोषाध्यक्ष नंदिनी हिवासे, पूर्व अध्यक्ष नम्रता चाने, मीना सिंह, उषा चक्रवर्ती सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। पौधरोपण के बाद सभी वरिष्ठ नागरिकों के जलपान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।