छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से दो की मौत, तीन जिलों में 7 अन्य संक्रमित मरीज मिले, ट्रैवल हिस्ट्री की ली जा रही जानकारी

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से दो की मौत, तीन जिलों में 7 अन्य संक्रमित मरीज मिले, ट्रैवल हिस्ट्री की ली जा रही जानकारी


सीजी न्यूज ऑनलाइन 09 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अपोलो हॉस्पिटल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) ने दस्तक दी है। प्रदेश में गुरुवार को दो महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक महिला कोरिया और दूसरी जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली थी। अन्य 7 मरीजो में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोरिया के पंडोपारा निवासी कॉलरीकर्मी की 51 वर्षीय पत्नी को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। अपोलो हॉस्पिटल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई।

जिला अस्पताल में मरीज की स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला में
स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार नए सिरे से शुरू हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

कोरिया जिले के CMHO डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि महिला वैटिंलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। स्वाइन फ्लू संक्रामक है। इस कारण कांटेक्ट ट्रेसिंग में आने वालों की भी जांच की जाएगी।

वहीं जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव निवासी 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए गायब हो गई। पता चला कि परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर चले गए थे। बिलासपुर CMHO डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने उसकी मौत की पुष्टि की है।

इन तीन जिलों में मिले मरीज

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के लक्षण 9 मरीजों में दिखाई दिए थे। इसके बाद सभी की जांच की गई। इनमें 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। इसमें से 4 बिलासपुर के 2 गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं एक मरीज जांजगीर चांपा जिले का है। सभी मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है