छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में नई नियुक्तियां, अध्यक्ष एवं छ सदस्यों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में नई नियुक्तियां, अध्यक्ष एवं छ सदस्यों की सूची जारी


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 9 अगस्त। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में नई नियुक्तियां की गई हैं। अजा, जजा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों नामों की सूची जारी की है। सेवानिवृत्त वित्त सचिव आर. एस विश्वकर्मा को आयोग के अध्यक्ष होंगे। इनके अलावा 6 सदस्यों में सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक नीलांबर नायक को बलौदाबाजार-भाठापारा, सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक और पूर्व सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग बलदाऊराम साहू को दुर्ग, हरिशंकर यादव को टिकलीपारा फरसाबहार और सेवानिवृत्त प्राचार्य यशवंत वर्मा को जशपुर से सदस्य नियुक्त किया गया है। शैलेन्द्री परगनिया, अधिवक्ता को सड्डू रायपुर से सदस्य और कृष्णा गुप्ता को बलरामपुर से सदस्य नियुक्त किया गया है।

Oplus_131072

बता दें कि नियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में पद ग्रहण की तिथि से अधिनियम की कंडिका 4 के अनुसार 3 माह का होगा। वेतन, मानदेय और भत्ता आदि के संबंध में प्रशासकीय विभाग द्वारा पृथक से निर्देश जारी किए जाएंगे।