वाहन चोर दो आरोपियों को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 दुपहिया वाहन जप्त, नशे की लत ने बना दिया वाहन चोर
भिलाई नगर 4 मार्च । नशे के आदि युवकों को इस लत ने वाहन चोर बना दिया। दोनों आरोपियों को भिलाई नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। चोरी का वाहन बेचने ग्राहक तलाशते हुए आरोपी पकड़े गए। आरोपियों ने नशे की पूर्ति व खर्च चलाने के लिए वाहनों की चोरियां करते थे । आरोपियों के कब्जे चार वाहन जब्त किया है।
भिलाईनगर में पदस्थ प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर एवं थाना प्रभारी मोतीलाल शुक्ला के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना भिलाई नगर में दर्ज हुए मोटर सायकल चोरी के चार अलग अलग प्रकरणों में चोरी के आरोपी राहुल महानंद (22 साल) निवासी सेक्टर 9 सड़क 28 सवेंट क्वार्टर, आशीष गुप्ता (39 साल) निवासी खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर, बी. आदर्श (20 साल) निवासी भिलाई होटल के पीछे भिलाई व पी. शेखर(24 साल ) निवासी हुडको को गिरफ्तार कर अलग -अलग जगह चोरी की गई एक स्कूटी, एक एक्टीवा, एक हीरो होंडा सीडी डिलक्स एवं एक बजाज डिस्कवर मोटर सायकल बरामद किया गया है।

