सीटीसी मीटिंग का सेल कर्मियों को लगभग 1 साल से इंतजार, जल्द आयोजित करने प्रबंधन को पत्र लिखा बीएकेएस भिलाई यूनियन ने

सीटीसी मीटिंग का सेल कर्मियों को लगभग 1 साल से इंतजार, जल्द आयोजित करने प्रबंधन को पत्र लिखा बीएकेएस भिलाई यूनियन ने



भिलाई नगर 08 अगस्त । बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ नें निदेशक कार्मिक को रिमाईंडर पत्र भेजकर सीटीसी मीटिंग जल्द आयोजित कराने का माँग किया है ।
गौर तलब है कि पिछला सीटीसी मीटिंग का आयोजन नवम्बर 2023 मे किया गया था । उसके बाद भिलाई सहित सेल की सभी इकाईयों के कार्मिक अपने स्थांतरण के लिए सीटीसी पोर्टल पर अप्लाई किए है । कई का आवेदन स्वीकृत भी हो गया है तथा अंतिम निर्णय के इंतजार में सभी कार्मिक है ।
आवेदन किए अधिकतर कार्मिकों के पास कई निजी परेशानियाँ है । कई कार्मिको के माँ पिताजी काफी बीमार है तो कई दूसरे इकाई के अन्य कार्मिको के साथ म्युचुअल ट्रांसफर हेतु आवेदन किए है ।
सीटीसी मीटिंग समान्यतः तीन माह में एक बार आयोजित की जाती है । परंतु पिछले दो तीन सालो से वर्ष में एक बार आयोजित की जा रही है । जिसके कारण कर्मचारियों के बीच काफी बेचैनी है ।
नवीन ध्रुव , उप महासचिव , बीएकेएस भिलाई ने इस संबंध में कहा कि सीटीसी मीटिंग अपने तय शेड्युल के हिसाब से आयोजित होनी चाहिए । जब सभी जगह मानव संसाधन विभाग मे पर्याप्त अधिकारी कार्यरत है तो बेवजह उसको लेट करने से कार्मिको मे असंतोष पनपता है । कई कार्मिको के परिवारिक सदस्य काफी बीमार है , जिसके कारण जरुरतमंद कार्मिको में काफी असंतोष है ।