सीजीपीएससी घोटाले में जो भी दोषीदार होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, मोदी की गारंटी को पूरा कर रही प्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री साय

सीजीपीएससी घोटाले में जो भी दोषीदार होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, मोदी की गारंटी को पूरा कर रही प्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री साय


भिलाई नगर 8 अगस्त। छत्तीसगढ़ की जनता एवं युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो वादा किया गया था इस तारतम्य में सीजीपीएससी घोटाले की जांच प्रारंभ हो चुकी है और जो भी दोषीदार होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा उक्त बातें कही गई।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जब विधानसभा चुनाव का प्रचार हो रहा था। उसी दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता से यहां के युवाओं से वादा किया था कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर सीजीपीएससी में जो घोटाला हुआ था उसकी जांच सीबीआई के द्वारा की जाएगी। वर्तमान में भाजपा की सरकार बनी है और मोदी जी द्वारा दी गई गारंटी को उनके वादे को निभाने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में सीजीपीएससी घोटाले की जांच भी शुरू हो चुकी है और इस घोटाले में जो कोई भी दोषीदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।