महिला बुकी सहित 4 सटोरियों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार, करीब 80 हजार नगद सहित लाखों की सट्टा पट्टी जप्त
दुर्ग 5 मार्च । दुर्ग पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। लाखों रूपये के सट्टा पट्टी के साथ नगदी रकम 79750/रूपये जप्त किए गए हैं। महिला बुकी सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आपापुरा दुर्ग में संगठित रूप से सट्टा खिलाया जा रहा था। सट्टा-पट्टी के साथ सील भी किए गए जप्त ।

नगर पुलिस अधीक्षकं दुर्ग जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर सुनियोजित तरीके से आपापुरा दुर्ग में छापेमारी की कार्यवाही गई। जहां महिला बुकी सहित 04 सट्टेबाजों को सट्टा खिलाते पकड़े गए।आरोपीगणों के पास से लाखों रूपये के सट्टापट्टी सहित नगदी रकम कुल 79750 रू. जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा आपापुरा में संगठित रूप से सट्टा खिलाया जा रहा था। जहां पर से दर्जन भर सील भी जप्त किया गया है जिसका प्रयोग सट्टा पर्ची में किया जा था। प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग संकेत चिन्ह युक्त सील निश्चित किए गए थे। आरोपीगणों के विरूद्ध थाना दुर्ग में माईनर एक्ट की धारा 4(क) जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूषण एक्का, प्रधान आरक्षक चेतन साहू, आरक्षक जावेद खान, प्रदीप सिंह, फारूख खान, जग्गी सिंह, केशव साहू, शौकत हयात खान, रविन्द्र सिंह, अजय यदु, दिनेश कुमार, महिला आरक्षक भेनू ठाकुर, सुनीता भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही । आरोपियों में विमला सपहा उम्र 45 साल निवासी आपापुरा दुर्ग, श्याम लाल त्रिवेदी 44 साल निवासी ग्राम मोहलाई, केशव कटारे उम्र 64 साल निवासी लुचकी पारा दुर्ग एवं कुलेश्वर प्रसाद उम्र 61 साल निवासी लुचकी पारा दुर्ग शामिल है।

