सीजी न्यूज ऑनलाइन 5 अगस्त। गौरेला में पिता पुत्र का विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर,आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, पूरा मामला गौरेला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक दो सामतपुर इलाके का है। जहां पर रहने वाले आकाश साठे और उसके पिता राजेंद्र कुमार नशेड़ी थे और आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पिता पुत्र का आपस में विवाद होता रहता था ।
3 अगस्त की रात को भी राजेन्द्र और उसकी पत्नी के विवाद के दौरान, आकाश भी वहां पहुंच गया । जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा की पिता राजेन्द्र ने घर मे रखे चाकू से बेटे आकाश पर , गले और सीने में वार किया जिससे आकाश की मौके पर मौत हो गई।
आरोपी पिता राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

