सीजी न्यूज आनलाईन, 05 अगस्त। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे का शव आज सुबह एसडीआरएफ दुर्ग के टीम द्वारा निकल गया। मृतक तुषार साहू (21 वर्ष) अपने 6 अन्य दोस्तों के साथ नहाने कवर्धा के रानीदहरा जल प्रपात गया था।
आपको बता दें कि कल तुषार अपने 6 अन्य दोस्तों के साथ नहाने कवर्धा के रानीदहरा जल प्रपात गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। कल बेमेतरा के नवापारा से तुषार दोस्तों के साथ जल प्रपात की सैर करने के लिए पहुंचा था। शाम करीब साढ़े 5 बजे सभी दोस्त नहाने के लिए वॉटरफाल में उतरे। इसके बाद अचानक से तुषार पानी में गायब हो गया। दोस्त उसकी तलाश करते रहे लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद फोन पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के गोताखोर बुलाए गए। दोस्तों से पूछताछ के बाद SDRF की टीम को भी उतारा गया। टीम जल प्रपात के साथ ही आसपास तलाश करती रही थीं।

कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि तुषार साहू साहू अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात में नहा रहा था, अचानक से वह गहरे पानी में समा गया और डूबता चला गया। बोड़ला थाना पुलिस की टीम रात भर सर्चिंग में खबर नहीं मिली है। एसडीआरएफ दुर्ग की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।
एसडीआरएफ टीम प्रभारी एवं जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ डीप ड्राइविंग टीम के यादव, इंद्रपाल यादव,नरोत्तम चंदेल, चंद्रप्रताप जंघेल ने आज सुबह बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया। टीम प्रभारी धनीराम यादव मोहन, राजेश नेताम,रमेश,आशीष, हबीब का सराहनीय योगदान रहा।

