भिलाई नगर 04 अगस्त । स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड 2 से 3 दशक एक ही संस्था में जमें बैठे 22 अफसरो का तबादला किया है। स्थानांतरित में अधिकांश वे अधिकारी हैं जिनके द्वारा जूनियर मैनेजर के पद पर अपनी सेवा जिस संस्था से प्रारंभ की गई थी पदोन्नति होते-होते हुए आज मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पहुंच चुके हैं। परंतु इनका स्थानांतरण आज पर्यंत तक नहीं हुआ था। पहली बार इन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। सेल कॉरपोरेट ऑफिस के द्वारा ऐसे अफसर का चुन चुन कर ट्रांसफर किए जाने पर शेष अफसर वर्ग प्रसन्नचित है। ठीक इसके विपरीत जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है वह परेशान नजर आ रहे हैं। देखिए पूरी सूची किन अफसर को कहां-कहां भेजा गया है –









