सीजी न्यूज ऑनलाइन 03 अगस्त। केंद्रीय मंत्री ने 8 नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को मंजूरी दी है। 936 किमी लंबे इन सड़कों के निर्माण में 50666 करोड़ रूपए से अधिक खर्च होंगे । इनमें रायपुर रांची कॉरिडोर भी शामिल कर लिया गया है। इस सड़क की मंजूरी के लिए सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण से बजट पूर्व मांग की थी। और पखवाड़े भर के भीतर ही केंद्र ने मंजूरी दे दी। रायपुर रांची कॉरिडोर के पूरा होने से झारखंड और छत्तीसगढ़ के विकास को गति मिलेगी।
रायपुर-रांची राष्ट्रीय हाईस्पीड कॉरिडोर के पत्थलगांव और गुमला के बीच 4-लेन एनएच होगा। रायपुर रांची कॉरिडोर के 137-केआरएन 4-लेन एक्सेस-नियंत्रित पत्थलगांव – गुमला खंड को 4473 करोड़ रुपये की कुल लागत पर हाइब्रिड वार्षिकी मोड (एचएएम) में विकसित किया जाएगा।

