ग्राम पोटिया (नगपुरा) में ग्रामीणों को एवं एनएसएस के छात्र/छात्राओ को सुरक्षित यातायात एवं दुर्घटना से बचने के दुर्ग यातायात पुलिस ने बताएं तरीके
दुर्ग 6 मार्च । यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत कल ग्राम पोटिया (नगपुरा) में एनएसएस कैम्प में शामिल कुल-80 छात्र/छात्राओं एवं कुल-450 ग्रामवासियों को गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात)*_ के द्वारा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
बीएन मीणा, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत कल ग्राम पोटिया में एनएसएस गेम में शामिल छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की है। तारत्यम में बीएसपी के एसएमएस-02 एवं एसएमएस-3 के कर्मचारी हेमंत जगम, राजेश वर्मा, प्रमोद खलारकर, कृष्ण कुमार, अनामिका, तरूण कुमार के द्वारा नुक्कड नाटक (सुरक्षा आजान)* के माध्यम से हमारी किन छोटी छोटी गलतियो की वजह से हम किसी सड़क दुर्घटना के शिकार होते है इसकी जानकारी ग्रामीण को दी गई।
कार्यक्रम के माध्यम से यातायात नियम के अंतर्गत पैदल चलने के नियम, ओवर टेक करते समय की जाने वाली सावधानियां, सडक संकेत बोर्ड, रोड मार्किग, वाहन कहां पार्क करे, कहा ना करें की जानकारी, वाहन चलाते समय हमें क्या नहीं करना चाहिए। निर्बधन वाहन चलाने के लिए कौन कौन से दस्तावेज जरूरी है और सबसे महत्वपूर्ण सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले (गुड सेमेरिटन) को कानून द्वारा प्राप्त सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर भविष्य में सदैव यातायात नियमों का पालन करने एवं अपने परिजनों, रिश्तेदारो तथा मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का शपथ दिलाया गया। ताकि आने वाले समय में दुर्ग जिला यातायात नियमों के पालन ना करने से होने वाली सडक दुर्घटनाओ से मुक्त हो सकें।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम पोटिया के सरपंच उत्तम साहू के द्वारा कहा गया कि आज का यह कार्यक्रम हमारे ग्रामवासियों के लिए बहुत लाभकारी एवं जीवनदायनी है। जानकारी एवं जागरूकता के अभाव से हम वाहन चालक छोटी छोटी गलतियां करते है। जिससे एक बडी दुर्घटना का शिकार हो जाते है। आज के इस कार्यक्रम से आने वाले समय में हम उन गलतियों से बचेगें और सडक पर सुरक्षित आवागमन करेगें। अंत में सरपंच द्वारा यातायात पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

