Bhilai हरियर News 🟢 शासकीय प्राथमिक शाला शांति नगर में विधायक प्रतिनिधि स्नेहा-मनीषा की नई पहल 🟠 सभी बच्चों ने रोपे पौधे, देखरेख का दोहराया संकल्प

Bhilai हरियर News 🟢 शासकीय प्राथमिक शाला शांति नगर में विधायक प्रतिनिधि स्नेहा-मनीषा की नई पहल 🟠 सभी बच्चों ने रोपे पौधे, देखरेख का दोहराया संकल्प



आम, आंवला, नींबू, नीम, बेल पत्र सहित अनेक फूल और औषधीय पौधे का रोपण
भिलाई नगर, 30 जुलाई। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और भावी पीढ़ी को पेड़ों के संरक्षण और जतन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन के निर्देश पर सोमवार को शासकीय प्राथमिक शाला शांति नगर में आम, आंवला, नींबू, नीम, बेल पत्र सहित अनेक फूल और औषधीय पोधों का रोपण किया गया।

विधायक प्रतिनिधि महिला और बाल विकास श्रीमती स्नेहा शाह और विधायक प्रतिनिधि श्रीमती मनीषा राठी की पहल से स्कूल टीचर्स स्टाफ सहित 35 बच्चों ने भी पौधों का रोपण किया।
श्रीमती शाह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ हवा और वातावरण के लिए हमारे आसपास पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है, ये न सिर्फ हमें सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा देते हैं बल्कि विकास की दौड़ में प्रदूषित शहरों और मौसम चक्र को समायोजित और संतुलित रखने में पेड़ पौधों का अत्यंत महत्व है।


विधायक प्रतिनिधि मनीषा राठी ने कहा कि हम सबको परिवार के सदस्यों के जन्मदिन पर पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना होगा क्योंकि पेड़ पौधे स्वच्छ वातावरण के लिए बेहद जरूरी हैं। ये पर्यावरण प्रदूषण को न्यून करते हैं और मौसम सायकल को मेन्टेन रखने इनकी बड़ी भूमिका होती है।
कार्यक्रम को प्राचार्य प्रमोद दुबे ने भी सम्बोधित किया और सभी बच्चों से आह्वान किया कि वे आज जिन पौधों का स्कूल कैम्पस में रोपण कर रहे हैं, उनके पोषण और देखरेख में बच्चे महति भूमिका निभाएंगे तथा पौधों के बड़े होने तक इनकी रक्षा भी करेंगे। शिक्षिका नीतू सिंह, सुधा सोनी सहित बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चों ने पौधों की देखरेख का संकल्प लिया। अंत में विधायक प्रतिनिधियों द्वारा सभी बच्चों को चाकलेट वितरण भी किया गया।