दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : 40 फीट गहरे कुएं में बोर सुधारने उतारे तीन की मौत, एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने निकले तीनों शव

दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : 40 फीट गहरे कुएं में बोर सुधारने उतारे तीन की मौत, एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने निकले तीनों शव


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 27 जुलाई। बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के गांव के कुएं में बोर सुधारने उतरे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पर नवागढ़ तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। मौत के कारणों का पता लगाने एसडीआरएफ की टीम को दुर्ग से बुलाया गया है।
तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर लगभग 40 फीट गहरे कुएं से बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मौके पर उपस्थित तहसीलदार विनोद कुमार बंजारे ने बताया कि मृतक आत्माराम साहू पिता परदेशी साहू उम्र 55 वर्ष, राकेश साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 25 वर्ष व रामकुमार ध्रुव पिता रामलाल उम्र 45 वर्ष शामिल है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह, टीम प्रभारी ईश्वर खरे, राजू महानंद, नरोत्तम, मोहन, राजेश नेताम, चंद्रप्रताप, भानुप्रताप, हेमराज मेरावी, योगेश्वर, ओंकार, हबीब सराहनीय कार्य किया।