दुर्ग 27 जुलाई । केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुँचे. केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दुर्ग में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बजट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिला है. तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आया है. गरीबों को सहायता देने, MSME को उन्नति देने वाला और देश की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने वाला यह बजट रहा।

यह बजट प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सभी के लिए इस बजट में प्रावधान किया गया। वर्ष 2047 में जो विकसित भारत का सपना हम देख रहे हैं उसके लिए यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग चांदी के चम्मच लेकर पैदा होते है वे आम लोगों की तकलीफ नहीं समझते हैं।

इस अवसर पर दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर के अलावा बी जे पी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण मौजूद रहे.

