*बीवी की हत्या कर खुद को कर लिया अधमरा, चरित्र शंका को लेकर टंगिया से वार कर मार डाला*

*बीवी की हत्या कर खुद को कर लिया अधमरा, चरित्र शंका को लेकर टंगिया से वार कर मार डाला*


बीवी की हत्या कर खुद को कर लिया अधमरा, चरित्र शंका को लेकर टंगिया से वार कर मार डाला

दुर्ग, 7 मार्च। चरित्र शंका के चलते एक पति ने पत्नी पर जान लेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद पर भी आत्मघाती वार किया। पति को गंभीर हालत में दुर्ग अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक संध्या साहू (35 वर्ष) अछोटी में स्कूल टीचर है। वह दुर्ग कोलिहापुरी में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। संध्या का पति पोषण साहू उस पर चरित्र शंका करता था। इससे पति कोहका में रहने लगा था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इस बीच सोमवार दोपहर ढाई बजे के करीब पोषण कोलिहापुरी बस्ती पहुंचा और संध्या से झगड़ा करने लगा था। झगड़ा अधिक बढ़ने उसने संध्या पर टंगिया से वार करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद पर भी टंगिया से प्रहार किया और लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। जांच करने पहुंची पुलिस ने पोषण को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।