CG News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई MLA देवेंद्र यादव से पुलिस ने डेढ़ घंटे की पूछताछ 🛑 ASP बोले – “जरूरत पड़ी तो फिर बुलाएंगे”

CG News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई MLA देवेंद्र यादव से पुलिस ने डेढ़ घंटे की पूछताछ 🛑 ASP बोले – “जरूरत पड़ी तो फिर बुलाएंगे”



सीजी न्यूज आनलाईन, 22 जुलाई। बलौदा बाजार हिंसा मामले में तीन बार नोटिस भेज बुलावे के बाद आज भिलाई विधायक देवेंद्र यादव खुद बलौदा बाजार थाने पहुंचे और पुलिस के सवालों को फेस किया। पूछताछ के बाद ASP अभिषेक सिंह ने बताया कि एमएलए से करीब 100 सवाल पूछे गए। घटना दिवस उनकी मौजूदगी और जनप्रतिनिधि के हिसाब से इस मामले की‌ वो महत्वपूर्ण कड़ी थे। उनसे जो सवाल किए गए उनका उन्होंने जवाब दिया है। जरूरत पड़ी तो उन्हें फिर बुलाएंगे।
पूछताछ के बाद देवेंद्र यादव ने कहा कि मैंने सभी सवालों का स्पष्टता से जवाब दिया है। जो लोग हिंसा में शामिल थे उन पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए कि जिसने कोई गलती नहीं की वह सजा भुगत रहा हो।