CG ख़बर : ज़हरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, दादी के साथ सो रही थी जमीन पर

CG ख़बर : ज़हरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, दादी के साथ सो रही थी जमीन पर


सीजी न्यूज ऑनलाइन टेस्ट 8 जुलाई। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ठरकी गांव में जहरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि ग्राम ठरकी निवासी 10 वर्षीय रेशमी कोडाकू पिता श्रीराम कोडाकू बीती दरम्यानी रात्रि अपनी दादी के साथ जमीन पर सोई हुई थी। अल सुबह परिजन जीवित समझकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए । परंतु चिकित्सकों परीक्षण के पश्चात मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा पश्चात शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया।