अवैध कब्जा करने वालों पर निगम की कड़ी नजर 🔵 गार्डन, सड़क किनारे जमीन घेरने वालों को दिया नोटिस

अवैध कब्जा करने वालों पर निगम की कड़ी नजर 🔵 गार्डन, सड़क किनारे जमीन घेरने वालों को दिया नोटिस



भिलाई नगर, 05 जुलाई। नगर निगम क्षेत्र के बैकुंठ धाम और गौरव पथ के आस पास सड़क किनारे पहले पसरा फिर कच्चा निर्माण कर अवैध कब्जे का प्रयास करने वालों पर निगम जोन कार्यालय अब सख्त कार्रवाई करेगा नतीजतन क्षेत्र में ऐसे अवैध कब्जे और निर्माण करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
आज निगम टीम ने गार्डन और सड़क किनारे खाली जमीन का अवलोकन कर अवैध रूप से दुकान व पसरा लगा जमीन घेरने वालों को हिदायत देकर हटाया गया है।

इसके आलावा स्कूल बाउंड्री, गार्डन और चौक चौराहों का भी टीम ने निरीक्षण कर जमीन कब्जा करने वालों को चेतावनी दे हटने के निर्देश दिए हैं। वार्ड-32 मे युग निर्माण स्कूल का भी स्थल निरीक्षण किया गया। स्कूल बाउंड्री से अपने बांस बल्लियां सटाकर रखने वालों को भी निर्देश दिया गया कि भविष्य में ऐसा करने पर जब्ती कार्यवाही होगी। सुंदर टेंट हाउस के मालिक को अवैध रूप से रखी गई सामग्री हटाने हेतु नोटिस भी जारी किया गया है। उसी प्रकार वार्ड-37 इंदिरा नगर मे अटल स्मृति उद्यान का निरीक्षण करने पर पाया गया कि दिनेश गुप्ता व जुगल किशोर सिंह द्वारा लगभग 3 फुट का छज्जा अतिरिक्त निकाल कर उस पर भवन निर्माण कर लिया गया है, इन दोनो अवैध निर्माण कर्ताओ को छज्जा हटाने हेतु नोटिस जारी किया गया है।