निगरानी शुदा बदमाश पिंकी राय के ढाबे एवं दुकान पर चला बीएसपी का बुलडोजर, ढहाया गया ढाबा, कार्यवाही जारी, बीएसपी एनफोर्समेंट एवं पुलिस टीम मौके पर मौजूद

निगरानी शुदा बदमाश पिंकी राय के ढाबे एवं दुकान पर चला बीएसपी का बुलडोजर, ढहाया गया ढाबा, कार्यवाही जारी, बीएसपी एनफोर्समेंट एवं पुलिस टीम मौके पर मौजूद


भिलाई नगर 05 जुलाई । दुर्ग उतई पाटन रोड पर निगरानी शुदा बदमाश पिंकी राय के ढाबे एवं दुकान पर आज दोपहर को बीएसपी के एनफोर्समेंट डिपार्मेंट ने बुलडोजर चलाकर ज़मींदोज़ कर दिया है। इस दौरान दुर्ग पुलिस भी मौजूद रही।

नेवई थाना क्षेत्र के निगरानीशुदा बदमाश बृजेश राय उर्फ पिंकी राय दुर्ग उतई रोड स्थित छत्तीसगढ़ ढाबा एवं दुकान राय ट्रेडर्स पर आज भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग के द्वारा पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई में ढाबे को पूरी तरह से गिरा दिया गया है। कार्रवाई अभी भी जारी है । निगरानीशुदा बदमाश पिंकी राय के खिलाफ हत्या का प्रयास और बलवा के साथ मारपीट जैसे दो दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज है।

नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि निगरानी बदमाश पिंकी राय के द्वारा अवैध कब्जा करके दोनों ही संस्थान बनाए गए थे। दोनों ही संस्थान को आज बीएसपी एनफोर्समेंट विभाग के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है।