भिलाई नगर 04 जुलाई। भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन रोड पर कालीबाड़ी चौक चरोदा के पास तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक को घायल अवस्था में लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि माल वाहक में ही बाइक फस गई। चालक नशे में धुत्त था।
भिलाई तीन पुलिस के मुताबिक नारियल से भरी मालवाहक क्रमांक सीजी 04 पीबी 2733 भिलाई से रायपुर की ओर जा रही थी। फोरलेन रोड पर कालीबाड़ी चौक चरोदा के पास बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मालवाहक गाड़ी के बीच में बाइक ही फंस गई। इधऱ इस ठोकर से बाइक सवार के दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उसे राहगीरों ने नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया। बाइक सवार चरोदा का रहने वाला है। घटना स्थल पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस पहुंची और उसने नशे में धुत्त ड्राइवर को पकड़ लिया। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

