भिलाई की ट्रेडिंग कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान
भिलाई नगर, 13 मार्च। आज सुबह जामुल थाना अंतर्गत एक कंपनी में आग लग गयी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की पांच गाड़िया मौके पर पहुंची। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आग से लाखों रुपए के नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आगजनी औद्योगिक क्षेत्र के गोस्वामी इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडिंग कंपनी में हुई। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल अग्निशमन दल को रवाना किया गया। आग बुझाने के लिए एक एक कर पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उनके द्वारा पानी व फोम की बौछार की गई। कई घंटे बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर रखा कच्चा मटेरियल एवं मशीनरी जलकर खाक हो गई। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक आग से कई लाख का नुकसान हुआ है फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

