सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 1 जुलाई । सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय संवर्ग के उप सचिव और 4 अवर सचिवों के तबादले किए हैं। नीलम टोप्पो अब संसदीय कार्य विभाग के उप सचिव होंगे। जबकि अवर सचिव राकेश ध्रुव को सामान्य प्रशासन विभाग से उच्च शिक्षा विभाग, कीर्तिवर्धन उपाध्याय को 20 सूत्रीय कार्यक्रम से चिकित्सा शिक्षा विभाग भेजा गया है। श्रीमती रेखा साहू को चिकित्सा शिक्षा विभाग से संसदीय कार्य विभाग एवं सुश्री अंजू सिंह को सामान्य प्रशासन कक्ष 9 से सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष 13 भेजा गया है। आदेश इस प्रकार हैं


