कार्यस्थल पर व्यवहार हस्तक्षेप में लगातार उच्चतम अनुपालन करने पर संयंत्र कर्मी प्रमोद पुरी को मिला प्रथम स्थान, डायरेक्टर इंचार्ज बीएसपी के हाथों हुए पुरस्कृत

कार्यस्थल पर व्यवहार हस्तक्षेप में लगातार उच्चतम अनुपालन करने पर संयंत्र कर्मी प्रमोद पुरी को मिला प्रथम स्थान, डायरेक्टर इंचार्ज बीएसपी के हाथों हुए पुरस्कृत


भिलाई नगर 30 जून । भिलाई इस्पात संयंत्र एसएमएस 3 कर्मी प्रमोद कुमार पुरी को वित्तीय वर्ष 2023 – 24 के दौरान व्यवहार हस्तक्षेप में लगातार उच्चतम अनुपालन प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार से उन्हें बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दास गुप्ता के द्वारा पुरस्कृत किया गया।


भिलाई इस्पात संयंत्र में दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु कुछ कर्मठ कर्मचारियों का चयन किया गया था। इन चयनित कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था. प्रशिक्षण के बाद इनके द्वारा प्रत्येक सप्ताह अन्य विभाग में जाकर सुरक्षित कार्य व्यवहार एवं कार्य पद्धति की अवलोकन की जाती है तथा असुरक्षित ढंग से कार्य कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित व्यवहार एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की उपयोग के बारे में प्रोत्साहित किया जाता है, फल स्वरुप कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता तेजी से फैल रही है. कार्यस्थल पर कार्य के प्रति कर्मचारी के द्वारा सकारात्मक व्यवहार भी इस प्रयास के बाद शुरू कर दिया गया है.


इस प्रोत्साहन कार्य में वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 में पूरे भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रमोद कुमार पुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. बीएसपी के मानव संसाधन विकास विभाग में एक भव्य कार्यक्रम में डायरेक्टर इन चार्ज अनिर्बान दास गुप्ता , ED ( Works ) अंजनी कुमार, ED ( P&A) पवन एवं सीजीएम इंचार्ज (आयरन) तपन दास गुप्ता के हाथों सम्मानित किया गया. इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के अनेक सीजीएम, विभाग प्रमुख एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे.