🛑 भिलाई ट्रक टेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन पूरे प्रदेश के ट्रांसपोर्टर हुए शामिल, अध्यक्ष ने दी सदस्यों को कई सौगात
भिलाई नगर 29 जून । भिलाई ट्रक टेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन होटल सेंट्रल पार्क में संपन्न हुआ। पूरे प्रदेश के ट्रांसपोर्ट शामिल हुए हैं। ट्रांसपोर्टरो को कई सौगात भी भिलाई ट्रक ट्रेलर के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने दी।

बीएसपी का बंद गेट शीघ्र खुलेगा, सड़क मार्ग भी होगा व्यवस्थित
इंद्रजीत ने वार्षिक सम्मेलन में उपस्थित ट्रांसपोर्टरों को बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा बंद किए गए गेट को खोले जाने और सड़क मार्ग को व्यवस्थित के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन चर्चा हुई है। संगठन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि हमारा संगठन 50 वर्ष पुराना है । 2 वर्षों में काम करने में बहुत सारे बदलाव आए हैं। यूनियन ने सैकड़ो लोगों को जोड़ने का काम किया गया है। यूनियन में सभी सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ा है। इस यूनियन में कोई किसी का काम अब वर्तमान परिस्थितियों में नहीं छीनता है। सभी ट्रांसपोर्टरो को काम करने का अवसर मिल रहा है। पहले अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिस्पर्धाएं होती थी। कोई भी ठेकेदार कॉन्ट्रैक्ट लेकर ले जाते थे। जिसके कारण स्थानीय परिवहन कर्ताओं को नुकसान होता था। लेकिन अब स्थिति में अब बदलाव आया है। अब लोकल ट्रांसपोर्टर छत्तीसगढ़ को ही भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका और काम मिलता है।

46 बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग 800 यूनिट ब्लड डोनेट
इंद्रजीत छोटू ने यूनियन सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहे हैं। अब सिर्फ छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टर ही टेंडर भरकर नए-नए काम ले रहे हैं। स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है सभी मजबूत हो रहे हैं। यूनियन ने लगभग 46 बेटियों की शादी के लिए प्रत्येक को 25000 – 250000 रुपए का आर्थिक सहयोग किया हैं। भविष्य में भी संगठन की यह पहल जारी रहेगी। वहीं सेवा भाव के कार्य में 800 बोतल ब्लड डोनेट का काम किया गया है । 1000 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट बाटे जा चुके हैं। ड्राइवर हेल्पर एवं ट्रांसपोर्टरो का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही इनका 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस भी किया गया है।

पूरे परिवार की तरह संगठन कर रहा है कार्य – शुक्ला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सीमेंट वेलफेयर के अध्यक्ष अंजय शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्रांसपोर्टरो मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के सेवा भाव से सभी ट्रांसपोर्टर कायल है। सरकार को निधि से एम्बुलेंस प्रदान किया गया है । नौतप्पा की गर्मी में सीमेंट फैक्ट्री में शरबत पिलाकर सेवाएं दी गई हैं । पूरे परिवार की तरह संगठन को मजबूती से चला रहे हैं और मजबूती प्रदान कर रहे हैं । कोर कमेटी के सदस्य सुब्रत डे ने भी अपनी बातें रखी । पूर्व अध्यक्ष अचलजीत सिंह भाटिया ने सभी ट्रांसपोर्टों को व्यापार में विशेष ध्यान देने का नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टिंग का काम है तो हम लोग हैं। संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा, गोपाल खंडेलवाल, गनी खान, महेंद्र सिंह, साजन, अनिल सिंह, सुधीर सिंह ने भी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आशीर्वचन दिए हैं। तथा सभी का स्वागत संगठन के पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किए हैं। एचटीसी के संचालक और अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू का स्वागत सभी ट्रांसपोर्टों के द्वारा गज माला पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव मलकीत सिंह लल्लू ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया है। इस अवसर पर अनिल सिंह, ललित मोहन, बलजिंदर सिंह बिल्ला, मुन्ना सिंह, दिलीप खटवानी , पंकज सिंह, संदीप सिंह, यस सिंग, सोम सिंह, संजय सिंह ,जोगा राव, निर्मल सिंह निम्मे , रिज्जु सिंग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

