भिलाई नगर, 28 जून। पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर द्वारा संचालित मास्टर ऑॅफ एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) पाठ्यक्रम हेतु विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि किसी भी विषय के स्नातक इस पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते है। एमबीए में प्रवेश हेतु उम्र की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इस रोजगार मूलक पाठ्यक्रम में सरकारी या गैर सरकारी उद्यमों या प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्ति भी प्रवेश ले सकते हैं। एमबीए प्रवेश परीक्षा हेतु 1 जुलाई से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2024 है। 18 अगस्त को प्रवेश परीक्षा संचालित होगी । 19 अगस्त को मॉडल आन्सर जारी किए जाएंगे। किसी अभ्यर्थी का कोई दावा आपत्ति हो तो उसे 20 व 21 अगस्त को स्वीकार किया जाएगा। परीक्षा परिणाम 23 अगस्त को घोषित किए जाएगे। श्रेणीवार प्राविण्यता सूची पर दावा आपत्ति 24 व 25 अगस्त को स्वीकार किए जाएंगे। 26 अगस्त को अंतिम प्राविण्यता चयन सूची का प्रकाशन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 31 अगस्त तक प्रवेश ले लेना है। सेमेस्टर पैटर्न पर आधारित कुल चार सेमेस्टर का यह पाठ्यक्रम दो वर्ष में पूर्ण होगा। पाठ्यक्रम सीधे विश्वविधालय से दूरस्थ शिक्षा प्रणाली द्वारा संचालित किया जाएगा। उक्त जानकारी क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. डीएन शर्मा ने दी।
मुक्त विश्वविद्यालय की एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा होगी 18 अगस्त को 🔵 किसी भी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम में ले सकते हैं प्रवेश

