दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धरा गया पटवारी, किसान की शिकायत पर एसीबी ने की कार्यवाही

दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धरा गया पटवारी, किसान की शिकायत पर एसीबी ने की कार्यवाही


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 28 जून। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को खैरागढ़ जिले में एक पटवारी को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी 8 सदस्यीय टीम ने एक किसान की शिकायत के बाद पटवारी को धरदबोचा। किसान से जमीनी दस्तावेज में सुधार के लिए पटवारी ने 4 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ जिले के प्रकाशपुर हल्का नं. 11 में पदस्थ विवेक परगनिया एक किसान को जमीनी कागजात में सुधार के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। कई दिनों से किसान पटवारी का चक्कर लगा रहा था। पटवारी द्वारा कार्य करने में हील-हवाला करने के कारण किसान ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद आज सुबह पटवारी को एसीबी ने 4 हजार की रकम के साथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।