*शासकीय महाविद्यालय नंदिनी नगर के प्रभारी प्राचार्य की आत्महत्या मामले में कॉलेज के 3 सहायक प्राध्यापक गिरफ्तार, घटना के 5 माह बाद आज तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध*

*शासकीय महाविद्यालय नंदिनी नगर के प्रभारी प्राचार्य की आत्महत्या मामले में कॉलेज के 3 सहायक प्राध्यापक गिरफ्तार, घटना के 5 माह बाद आज तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध*


शासकीय महाविद्यालय नंदिनी नगर के प्रभारी प्राचार्य की आत्महत्या मामले में कॉलेज के 3 सहायक प्राध्यापक गिरफ्तार, घटना के 5 माह बाद आज तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध

भिलाई नगर 14 मार्च शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी नगर के प्रभारी प्राचार्य को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले इसी कॉलेज के 3 सहायक प्राध्यापक को नंदनी पुलिस के द्वारा आज गिरफ्तार कर लिया गया है । तीनों ही आरोपियों की प्रताड़ना से पीड़ित प्रभारी प्राचार्य ने 5 माह पूर्व कॉलेज के पुराने भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

नंदनी पुलिस ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य भुनेश्वर नायक को मानसिक रूप से प्रताडित कर स्थानांतरण कराने की धमकी तीनों ही सहायक प्राध्यापकों के द्वारा समय-समय पर दी जाती रही एंव आये दिन सार्वजनिक रूप अपमानित किया जाता रहा। जिससे  तंग आकर प्रभारी प्राचार्य ने  आत्महत्या की थी।

पुलिस थाना नंदिनी में मर्ग क्रमांक 78/2021 धारा 174 जाफौ की जांच को गंभीरता से लेकर मृतक भुवनेश्वर नायक पिता स्व0 बोदलाल नायक उम्र 61 साल निवासी सडक नंबर 12 क्वाटर नबर 9 बी नंदिनी नगर द्वारा 28 अक्टूबर 2021 को पुराना कालेज भवन नंदिनी नगर में प्रात 07.30 बजे से 09.00 बजे के मध्य फांसी लगाकर आत्महत्या किया था। मर्ग के जांच दौरान मृतक के जेब से सोसाईड नोट बरामद किया गया था। जिसे हस्तलिपी विशेषज्ञ रायपूर से परीक्षण कराया गया । जिसमें मृतक भुवनेश्वर नायक के स्वाभाविक लिखावट होना लेख किये है। मर्ग  के संपूर्ण जांच कार्यवाही में आरोपीयो द्वारा मृतक को मानसिक रूप से प्रताडित करने से आत्महत्या करना पाये जाने से आज अपराध क्र0 83/2022 धारा 306, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

विवेचना के दौरान आरोपी 1 प्रंशात कन्नोजे पिता मेधनाथ कन्नोजे उम्र 54 साल पता वार्ड क्र 23 विवेकानंद नगर थाना बसतपुर जिला राजनांदगांव, ढालेश कुमार पटेल पिता भोजराम पटेल उम्र 45 साल पता 3ए/36 नंदिनी नगर थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग, प्रेमेन्द्र कुमार उपाध्याय पिता रामेश्वर उपाध्याय उम्र 51 साल पता सुखा झाड के पास समता कालोनी रायपूर थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर को आज गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया । प्रकरण में विवेचना जारी है ।