टाउनशिप गोली कांड : दो आरोपी भेजे गए जेल,घटना स्थल से कारतूस के खाली खोखे बरामद, दो आरोपी अभी भी फरार

टाउनशिप गोली कांड : दो आरोपी भेजे गए जेल,घटना स्थल से कारतूस के खाली खोखे बरामद, दो आरोपी अभी भी फरार



भिलाई नगर 27 जून । थाना भिलाई नगर क्षेत्र स्थित ग्लोब चौंक के पास सेन्ट्रल एवेन्यु मे गोली चलाने वाले अमित जोश के 02 सहयोगी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। आरोपी आर. यशवंत नायडु एवं अंकुर शर्मा को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी रमनजीत सिंह पिता अवतार सिंह उम्र 30 साल साकिन जेएमक्यु. कालोनी क्वाटर 07 विश्रामपुर जिला सुरजपुर द्वारा 26 जून को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीबन 01.20 बजे घटनास्थल सेक्टर 10 पुलिया के पास सेन्ट्रल एवेन्यु रोड मे अमित जोश एवं उनके साथी सागर बाघ उर्फ डागी, अंकुर शर्मा एवं यशवंत नायडू के द्वारा एक राय होकर वाद विवाद करते हुये हत्या करने की नियत से अमित जोश के द्वारा अपने पास रखे पिस्टल से गोली मारकर प्रार्थी के दोस्त आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को गंभीर चोंट पहुंचाया है। दोनों घायलों का मेकाहारा अस्पताल मे उपचार चल रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे धारा 307, 120बी, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया। आरोपी अमित जोश मोरिश एंव सागर बाघ उर्फ डागी के साथ कार स्टीम वाहन क्र CG 07 6204 मे घटना स्थल पर उपस्थित होना एंव आपराधिक षडयंत्र में शामिल होना पाया गया है। प्रकरण में घटना स्थल निरीक्षण के दौरान घटना स्थल से कारतुस के खाली खोखे व अन्य साक्ष्य संकलित किया गया। प्रकरण में संलिप्त अंकुर शर्मा आदतन अपराधिक प्रवित्ति का आरोपी है। जिसके विरुद्ध भिलाई नगर सहित अन्य थानो में लूट मार पीट एंव हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज है। प्रकरण का अन्य आरोपी यशवंत नायडू घटना के पश्चात भी स्वय एंव मुख्य आरोपी अमित जोश के बचाव के लिए षडयंत्र पूर्वक घटना स्थल एंव आस पास उपस्थित रह कर पुलिस को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा एंव घटना को रोशन स्टारली द्वारा अफ़वाह फैलाने एंव षडयंत्र कारित करने की कोशिश किया है। इसके विरुद्ध भिलाई में मार पीट एंव अन्य सगीन धाराओ में अपराध पंजीबद्ध है । घटना मे शामिल आरोपी 1. आर. यशवंत नायडू पिता आर. रवि कुमार उम्र 31 साल साकिन सेक्टर 05 सड़क 27-28 क्वाटर नं. 09 बी भिलाई नगर थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग 2. अंकुर शर्मा पिता बसंत कुमार शर्मा उम्र 31 साल साकिन सेक्टर 06 सड़क एवेन्यु ए क्वाटर 03 एफ भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया जा रहा है। दो आरोपी अमित जोश एवं सागर बाघ उर्फ डागी की पतासजी जारी है ।