डकैती की प्लानिंग करते डोंगरगढ़ में दबोचे गए इंटरेस्टेड चोर गिरोह, 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के गहनों की खरीदारी के लिए सोनार ने बनाया था दुर्ग को केंद्र

डकैती की प्लानिंग करते डोंगरगढ़ में दबोचे गए इंटरेस्टेड चोर गिरोह, 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के गहनों की खरीदारी के लिए सोनार ने बनाया था दुर्ग को केंद्र


सीजी न्यूज ऑनलाइन टेस्ट 27 जून । घूम-घूमकर बर्तन बेचने की आड़ में सूने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के छह चोरों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। सभी आरोपित डोंगरगढ़ क्षेत्र में डकैती की प्लानिंग कर रहे थे। बीते 25 जून की दरमियानी रात पेट्रोलिंग टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल और उडीसा के रहने वाले हैं। लाकडाउन के दौरान आरोपियों की आपस में पहचान हुई थी। जिसके बाद से सभी आरोपित रायपुर के संतोषी नगर में किराये के मकान में रहकर घूम-घूमकर रेकी करते थे। गिरफ्तार छह आरोपियों में तीन आरोपित मोहम्मद अजीजुल इस्माल उर्फ बादल राय, मोकसेद ऊर्फ कालु अली उर्फ कालू और आकाश यादव उर्फ अबुबकर बसंतपुर थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं। वहीं आरोपियों जिस सोनार मध्यप्रदेश के अनुपपुर वार्ड आठ निवासी विकास सोनी के पास चोरी का सोना-चांदी बेचते थे, वो भी पहले जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपित सोनार विकास सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पत्रकारवार्ता में अंतर्राज्याीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया।आरोपित डकैती के इरादे से घूम रहे थे। पहले भी रामाटोला में चोरी कर चुके हैं। सभी आरोपित दो मोटर साइकिल जेएच 03 क्यू 9599 और सीजी 04 केजे 1135 में थे। जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चोरी के गहने 64 ग्राम सोना, 1112 ग्राम चांदी तक बरामद किया है।
आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वो चोरी किए जेवरात को अनुपपुर मध्य प्रदेश के सोनार विकास सोनी को बेचते हैं। चोरी के जेवरात को खरीदने के लिए वो दुर्ग आता है। आरोपितों के बताने के बाद पुलिस ने आरोपित सोनार का लोकेशन ट्रेस किया और उसे दुर्ग में ही घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपितों ने बताया कि इससे पहले सभी ने दुर्ग उतई के उमरपोटी, पद्मनाभपुर के धनोरा में, बेमेतरा कुंदन नगर, नेवई क्षेत्र प्लाट नंबर 17 और गोंदिया के ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की थी।

00 ये आरोपियों को पकड़े गए

पुलिस ने डोंगरगढ़ से आरोपित उडीसा के मोद्दोकलापारा के मोहम्मद अजीजुल इस्माल उर्फ बादल राय (25 वर्षीय), उडीसा संबलपुर के सोनावाली के मोकसेद उर्फ कालु अली उर्फ कालू (35 वर्षीय), पश्चिम बंगाल दिनाशपुर डागापारा उमरगंज निवासी आकाश यादव उर्म अबु बकर (31 वर्षीय), उमरगंज के ग्राम साहाफकर निवासी रसेल शेख (22 वर्षीय), उमरगंज शाहपुर निवासी शेख बाबू उर्फ मो. आरिफ शेख उर्फ आरिफ इस्लाम (23 वर्षीय) और उडीसा सुंदरगढ़ के ग्राम खुदगांव निवासी मोहम्मद शुभो (20 वर्षीय) को गिरफ्तार किया है।