मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, बताया मोदी की गारंटी पर काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, बताया मोदी की गारंटी पर काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 26 जून । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह दिल्ली से रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुवे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। साय ने बताया कि उन्होंने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किस तरह से राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने के लिए काम कर रही है, और हम कैसे नक्सलियों के खिलाफ लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी को नियाद नेलानर से गांव वालों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री को बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार हो रहा है. गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाक़ात हुई. उन्हें भी प्रदेश की स्थिति से अवगत कराया।
एक प्रश्न के जबाब में लोकसभा अध्यक्ष के लिये एनडीए और इंडिया गठबंधन की ओर से दावेदारी पेश किए जाने पर मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा अध्यक्ष के लिये एनडीए और इंडिया गठबंधन की ओर से दावेदारी पेश किए जाने पर कहा कि आज़ादी के बाद लगातार लोकसभा अध्यक्ष का निर्विरोध चुना गया है। लेकिन इस बार विपक्ष परंपरा को तोड़ने की बात कर रहा है ।