*बीएसपी के भीतर ओएचपी कन्वेयर में फस कर व्यक्ति की मौत, मृतक के पास पहचान पत्र नहीं, चोरी की नियत से घुसने की संभावना*

*बीएसपी के भीतर ओएचपी कन्वेयर में फस कर व्यक्ति की मौत, मृतक के पास पहचान पत्र नहीं, चोरी की नियत से घुसने की संभावना*


बीएसपी के भीतर ओएचपी कन्वेयर में फस कर व्यक्ति की मौत, मृतक के पास पहचान पत्र नहीं, चोरी की नियत से घुसने की संभावना

भिलाई नगर 15 मार्च । भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर आज सुबह  8:30 बजे के करीब ओ एच पी बी कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के पास से कोई भी परिचय संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है । पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति के प्लांट के अंदर अवैध रूप संभवतः चोरी की नियत से घुसा था और दुर्घटना का शिकार हुआ है। पूरे संयंत्र की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ की तैनाती की गई है इसके बावजूद बिना पहचान पत्र के संयंत्र के भीतर घुसने का क्रम जारी है। जो कि भिलाई इस्पात संयंत्र की सुरक्षा के मद्देनजर काफी खतरनाक है साथ ही मुस्तैद सीआईएसफ की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है।

 भट्टी थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि और हैंडलिंग प्लांट (OHP-B) के कन्वेयर की चपेट मे आकर  एक व्यक्ति की मृत्यु गयी है। उनके पास कोई  पहचान  पत्र नहीं मिला है । सूचना पर से भट्टी पुलिस के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर अवलोकन  के पश्चात मर्ग कायम किया गया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि संभवत मृतक मरोदा क्षेत्र से चोरी की नियत से अंदर प्रवेश किया था और चोरी की घटना को अंजाम देते समय दुर्घटना का शिकार हुआ है। शिनाख्त के लिए पुलिस के द्वारा एसपी के संबंधित ठेकेदार श्रमिकों एवं बीएसपी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है लेकिन व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के पास कोई भी परिचय संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त नहीं हुआ है। जांच के पश्चात ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो पाएगी।