सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 22 जून। बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर होने के बाद सीएम विष्णु देव साय ने कुछ ही देर पहले राज्यपाल हरिचंदन से राजभवन में मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे की वन टू वन चर्चा हुई। इस दौरान केबिनेट में रिक्त दो पदों की पूर्ति और शपथ समारोह पर भी चर्चा हो संभवत हुई है। यह समारोह अगले दो तीन दिन में होने के संकेत हैं। लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है ।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सीएम श्री व साय की सलाह पर बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। संसदीय परंपरा के अनुरूप यदि कोई मंत्री अपने पद से इस्तीफा देते हैं तो उनके विभाग का प्रभार अन्य किसी मंत्री को औपचारिक हस्तांतरण तक मुख्यमंत्री के पास रहता है। अग्रवाल के प्रभार के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का प्रभार फिलहाल मुख्यमंत्री के पास रहेगा। दूसरी और दुर्ग जिले को पहली बार मंत्रिमंडल में स्थान प्राप्त नहीं हुआ है। इस विस्तार में दुर्ग जिले को प्रतिनिधित्व मिलना तय है। दुर्ग जिले से भारतीय जनता पार्टी के चार विधायक हैं। जिसमें दुर्ग शहर से गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधानसभा से रिकेश सेन एवं अहिवारा विधानसभा से डोमन लाल कोर्सेवाड़ा विधायक है। देखना है यह है कि इन चारों में से किसको अवसर प्राप्त होता है।

