*घर के सामने खड़ी कार को लगा दी आग, जुर्म दर्ज*

*घर के सामने खड़ी कार को लगा दी आग, जुर्म दर्ज*


घर के सामने खड़ी कार को लगा दी आग, जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 16 मार्च। घर के सामने सड़क किनारे खड़ी कार को अज्ञात लोगों ने देर आग लगा दी। आगजनी बाद टायर फटने की आवाज से कार मालिक घर से बाहर आया मगर तब तक कार जल कर खाक हो चुकी थी। रात ढाई बजे हुई इस घटना की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने बताया कि संतोषीपारा सतनाम भवन के पास आंगनबाडी के पीछे कैम्प-2 निवासी जैकब राय (24 वर्ष) की मारूति वैन सीजी 11 जेडडी 0357 को घर के सामने आम रोड के किनारे खड़ी किया था। रात करीबन 2ः30 बजे उसे टायर फटने की आवाज आई तो वह नींद से उठा और घर के बाहर निकलकर देखा तो उसकी कार जल रही थी। जैकब ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति कार को जान बूझकर आग लगाकर नुकसान किया है। मोहल्ले के मनसा मारकंडेय, मोनू सतनामी एवं आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु तब तक कार जल कर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। छावनी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 435 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तफ्तीश में लिया है।