घर लौट रहे व्यक्ति पर रोड से जानलेवा हमला करने के तीनों आरोपी गिरफ्तार, सुपेला पुलिस को मिली सफलता

घर लौट रहे व्यक्ति पर रोड से जानलेवा हमला करने के तीनों आरोपी गिरफ्तार, सुपेला पुलिस को मिली सफलता


भिलाई नगर 21 जून। एचडीएफसी बैंक सुपेला के सामने देवरात्रि घर लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाने वाले तीन आरोपियों को सुपेला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी हिमांशु सिंह निवासी सेक्टर-4 भिलाई 20 जून की रात्रि करीबन 12.25 बजे मित्र शिवशंकर के साथ एचडीएफसी बैंक सुपेला के सामने हितेश एवं उनके 02 अन्य साथियो के द्वारा ताबड़तोड़ लात घुसे से मारपीट कर रहे थे। हितेश द्वारा अपने हाथ में रखे राडनुमा चीज से शिवशंकर की हत्या करने के नियत से सिर एवं हाथ पैर में ताबड़तोड़ वार किया। जिससे शिवशंकर मौके पर गिर गया। प्रार्थी द्वारा मौके पर जाने से तीनो वहां से फरार हो गये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सुपेला पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी हितेश कुमार वर्मा, रूपेश कुमार मानिकपुरी एवं खोमेश दास जंघेल को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, सूर्य प्रताप सिंह एवं विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।