छात्रों के हित के लिए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में छात्र सुविधा केन्द्र प्रारंभ

छात्रों के हित के लिए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में छात्र सुविधा केन्द्र प्रारंभ


दुर्ग 21 जून । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाईन आवेदन फॉर्म जैसे- प्रवेश फॉर्म, नामांकन, पात्रता, परीक्षा फॉर्म, माइग्रेशन, डिग्री, पुर्नमूल्यांकन, पुर्नगणना इत्यादि के लिए विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र सुविधा केन्द्र स्थापित करने के निर्देश कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने दिये हैं। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप एवं सहायक कुलसचिव, दिग्विजय कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि जानकारी के अभाव में छात्र-छात्राएं विभिन्न त्रुटियां करते हैं और उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है एवं त्रुटि सुधार हेतु अतिरिक्त खर्च भी वहन करना पड़ता है। छात्र-छात्राओं की इस समस्या के निराकरण के लिए विश्वविद्यालय परिसर में ही छात्र सुविधा केन्द्र स्थापित करने की योजना है। इस केन्द्र में लिये जाने वाले शुल्क की दर प्राइवेट कम्प्यूटर केन्द्रों की दर से कम होगी जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं न्यूनतम शुल्क के साथ ऑनलाईन आवेदन फॉर्म बिना किसी असुविधा के भर सकेंगे।