संभागीय आयुक्त कार्यालय 18 जून से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के नवनिर्मित भवन में होगा संचालित 🟠 प्रथम तल के तीन कक्ष में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का होगा दफ्तर

संभागीय आयुक्त कार्यालय 18 जून से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के नवनिर्मित भवन में होगा संचालित 🟠 प्रथम तल के तीन कक्ष में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का होगा दफ्तर



सीजी न्यूज आनलाईन, 17 जून। दस वर्ष पूर्व 29 अप्रैल 2014 से दुर्ग संभाग नवगठित होकर संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग संभाग प्रारंभ हुआ है। संभागीय आयुक्त कार्यालय हेतु भवन स्वीकृति एवं निर्माण नहीं होने से संभागीय आयुक्त कार्यालय हिन्दी भवन में संचालित हो रहा था।
आपको बता दें कि हिन्दी भवन दुर्ग 100 वर्ष से अधिक पुराना होने के कारण उसके छत का स्लैब टूटकर गिर रहा है एवं मिटिंग हॉल में सिलिंग खराब होने से फाल्स सिंलिंग भी टूटकर गिर जाने के कारण वहां संभागीय आयुक्त कार्यालय संचालित होने से दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो गई है। इसके अतिरिक्त यह भवन संभागीय आयुक्त कार्यालय हेतु पर्याप्त नहीं है एवं छोटा पड़ रहा है। यह न्यायालय कक्ष अधिवक्ताओं के लिए ही पर्याप्त नहीं है एवं पक्षकार न्यायालय कक्ष में पर्याप्त स्थान नहीं होने से न्यायालयीन कार्यवाही में भाग नहीं ले पा रहे हैं।
इसके आलावा छत्तीसगढ़ शासन के पत्र कमांक एफ 4-3/2020/एक 6 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 26 अगस्त 2020 द्वारा छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है एवं इसका संचालन भी संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग में प्रकोष्ठ गठन कर किया जाना है परंतु संभागीय आयुक्त कार्यालय में पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण प्राधिकरण प्रकोष्ठ को बीएसएनएल भवन में किराये पर संचालित करना पड़ रहा था। उपरोक्त स्थिति को देखते हुये संभागीय आयुक्त कार्यालय के सुचारू रूप से संचालन हेतु एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण को आयुक्त कार्यालय में संचालित किये जाने को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त दोनों कार्यालय को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के नव निर्मित भवन जिसका प्रथम एवं द्वितीय तल लगभग 2 वर्ष से रिक्त है, में स्थानांतरित किया गया है। उक्त भवन के द्वितीय तल में संभागीय आयुक्त कार्यालय एवं प्रथम तल के तीन कक्ष में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण 18 जून 2024 से संचालित किया जायेगा।