भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बैंक पर लगाया जुर्माना, जाने क्या है वजह

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बैंक पर लगाया जुर्माना, जाने क्या है वजह


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 15 जून । रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया पर 1.45 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

इस संबंध में जारी किए गए बयान में आरबीआई ने कहा है कि 11 जून को जारी एक आदेश के अनुसार, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया पर 1.45 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

बैंक पर लोन देने से जुड़े आरबीआई के कुछ नियमों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है.

आरबीआई का कहना है कि 31 मार्च, 2022 को वित्तीय मामलों को लेकर आरबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की जांच की थी.

इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने को लेकर बैंक को एक नोटिस भी जारी किया गया था. बैंक से पूछा गया था कि नियमों की अनदेखी करने के लिए उस

पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए.

इस नोटिस पर बैंक के जवाब और उसके पक्ष से आरबीआई संतुष्ट नहीं हुआ जिसके बाद आरबीआई ने उस पर जुर्माना लगाया है. (bbc.com/Hindi)