ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव के सख्त तेवर, बलौदा बाजार घटना के बाद तत्कालीन कलेक्टर, एसपी सस्पेंड

ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव के सख्त तेवर, बलौदा बाजार घटना के बाद तत्कालीन कलेक्टर, एसपी सस्पेंड


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 14 जून । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर दिखाते हुए बलौदा बाजार की घटना के लिए जिम्मेदार तत्कालीन कलेक्टर, एसपी को सस्पेंड कर दिया है राज्य शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में उल्लेखित किया गया है कि दोनों ही अधिकारियों के द्वारा कार्य के दौरान लापरवाही बरती गई है। बलौदाबाजार के तत्कालीन कलेक्टर के एल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है ।

Oplus_131072

जैतखाम मामले में न्यायिक जांच के आदेश

राज्य शासन ने गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखंभ की क्षतिग्रस्त होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य शासन ने 6 बिन्दुओं पर जाँच के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जाँच का आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी बी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम इस घटना की जाँच कर 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को देंगे।

15 और 16 मई 2024 की रात्रि में बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखंभ की क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने गत दिवस बलौदाबाजार में न्यायिक जांच कराये जाने की घोषणा की थी। गृह मंत्री की घोषणा पर राज्य शासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी बी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम घटना की जाँच करेंगे और 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को देंगे।