4 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन प्रदर्शन करेगा 21 को
दुर्ग 19 मार्च । छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के द्वारा 4 सूत्री मांगों को लेकर गांधी प्रतिमा के पास दोपहर 12:00 बजे प्रदर्शन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के महासचिव झबेन्द्र भूषण वैष्णव ने बताया कि किसानों के द्वारा लगातार मांग की जा रही है परंतु प्रदेश सरकार के द्वारा उनकी मांगों को लेकर अंधे का किया जा रहा है इसी के चलते किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को मजबूर है उन्होंने मांगों के संबंध में बताया कि एमएसपी गारंटी, रवि फसलों का नुकसान, 6-4 आपदा राहत एवं सड़क प्रभावितों के मुआवजे को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। श्री वैष्णव ने इस प्रदर्शन में जिले के सभी किसानों को शामिल होने की अपील की है।

