भिलाई नगर 12 जून । भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर आज से 10 वर्ष पूर्व हुए हादसे में 12 जून 2014 को पंप हाउस 2 में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस रिसाव से करीब 35 लोग प्रभावित हुए थे, जिसमें से 6 लोग शहीद हुए थे।

उन सभी साथियों को हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान CGM (यूटिलिटी) ए के जोशी,विभाग प्रमुख, उत्पल दत्ता,महाप्रबंधक जे पी सिंह एवम जलप्रबंधन विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि । इस हादसे में शहीद सभी कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं।
1) ए.सैमुअल, चार्ज मेन जल प्रबंधन विभाग पंप हाउस क्र.-2
2) बी.के. सिंह, उप महाप्रबंधक जल प्रबंधन विभाग
3) एन.के.कटारिया, उप महाप्रबंधक, जल प्रबंधन विभाग,
4) वाई.आर.साहू, सीनियर ऑपरेटर पंप हाउस क्र.- 2 जल प्रबंधन विभाग
5) *रमेश शर्मा,ए. एफ.ओ., अग्निशमन विभाग तथा
6) विकास वर्मा (ठेका श्रमिक)।

