अंजोरा में ट्रक ने बालिका को रौंदा मौके पर मौत 🛑 दो घायल छात्रा भेजी गईं हास्पिटल 🛑 गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

अंजोरा में ट्रक ने बालिका को रौंदा मौके पर मौत 🛑 दो घायल छात्रा भेजी गईं हास्पिटल 🛑 गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम



सीजी न्यूज आनलाईन, 8 जून। दुर्ग जिले के अंजोरा-थनौद मार्ग पर आज सुबह हुई सड़क दुघर्टना में चंगोरी निवासी छात्रा ओजस्वी पारकर (13 वर्ष) की मौत हो गई। वह अपनी दो सहेलियों के साथ ट्यूशन से घर लौट रही थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि भूसा लेकर ट्रक अंजोरा की ओर आ रहा था। थनौद मोड़ पर साइकिल सवार बालिका को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।