भिलाई नगर, 8 जून। कुम्हारी में खारून ग्रीन्स कॉलोनी के एक मकान से दो सगे भाइयों की लाश मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मकान के अलग अलग कमरों में दोनों भाइयों की लाश पुलिस ने बरामद कर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालोनीवासियों को बदबू आने पर उन्होंने कुम्हारी पुलिस को सूचना दी थी। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों भाईयों की स्वाभाविक मौत हुई है या हत्या-आत्महत्या है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार खारून ग्रीन्स के एक मकान में हिमांशु शर्मा (36 वर्ष) व सुधांशु शर्मा (32 वर्ष) पिता स्व. मोहित शर्मा के शव मिले हैं। शुक्रवार शाम को इनके मकान से आ रही असहनीय बदबू से पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने कुम्हारी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस ने देखा कि अलग अलग कमरे में दो लाशें पड़ी हैं। जिस समय पुलिस पहुंची दोनों की लाश लगभग 50 फीसदी डिकंपोज हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि दोनों लाशे डीकंपोज हो गई हैं। सुपेला के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि शर्मा परिवार पहले भिलाई-3 के नजदीक सिरसा कला गांव में रहता था। सिरसा कला में उनकी किराने की दुकान थी। लगभग पांच साल पहले सिरसा कला का मकान और दुकान बेचकर वो खारुन ग्रीन्स में शिफ्ट हो गए थे। इस बीच पहले उनकी मां और फिर पिता का निधन हो गया। माता पिता की मौत के बाद दोनों भाई अकेले रहते थे। हिमांशु ने पार्थिवी कॉलेज से इंजीनियरिंग की थी। वह जमीन खरीदी बिक्री का काम करता था। हिमांशु की लाश एसी कमरे में मिली वहीं सुधांशु की लाश दूसरे कमरे में। अब पूरे मामले कईं तरह का संदेह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इन दोनों भाईयों की हत्या, आत्महत्या या फिर स्वाभाविक मौत का खुलासा होगा।
बदबू आने पर कॉलोनीवासियों ने दी पुलिस को सूचना 🛑 एक ही मकान में दो सगे भाइयों की मिली लाश 🛑 हत्या या आत्महत्या…..जांच में जुटी दुर्ग पुलिस

