तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर का तबादला, हटाए गए कांकेर कलेक्टर, पढ़िए पूरा आदेश

तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर का तबादला, हटाए गए कांकेर कलेक्टर, पढ़िए पूरा आदेश


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 0 7 जून। राज्य सरकार तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर का तबादला कर दिया है। जिसमें कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को हटा दिया है। उन्हे मंत्रालय में विशेष सचिव गृह पदस्थ किया है। उनकी जगह निर्वाचन कार्यालय में अतिरिक्त सीईओ रहे नीलेश क्षीरसागर कांकेर के कलेक्टर होंगे। इसके अलावा वासु जैन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को आगामी आदेश तक अवर सचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग में पदस्थ किया गया है।