सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 06 जून । डौंडी लोहारा ब्लाक के ग्राम संजारी में बुधवार शाम बारिश के बीच आकाशिय बिजली गिरने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई है। वहीं पास में बंधे दो बैलों में ,एक बैल की भी मौत हो गई है। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी पुलिस चौकी के संजारी गांव की घटना है। पुलिस जांच में जुटी है।

रामखिलावन सोनकर के दो बेटे खेमराज उम्र 12 वर्ष और योगेश प्रताप उम्र 14 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक लगभग 4 बजे अपने घर के परछी में दोनों मासूम भाई खेल रहे थे और मोबाइल पकड़े हुए थे व गाना सुन रहे थे और पूरा परिवार घर के अंदर था तभी आकाशिय बिजली गिरी और दोनों मासूमों समेत पास में बंधे एक बैल को अपने चपेट में ले लिया।
घटना के बाद 108 की टीम को बुलाया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव मर्च्युरी डौंडी लोहारा में रखा गया है। भाइयों की एक बहन भी है। राम ख़िलावन सोनकर के दो मासूम बेटे थे ।एक बड़ी बेटी है। रामखिलावन अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी करके करता है।

