*जिले में लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजयुमो ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर कार्यालय का किया घेराव, चालानी कार्यवाही के साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त करें पुलिस*

*जिले में लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजयुमो ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर कार्यालय का किया घेराव, चालानी कार्यवाही के साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त करें पुलिस*


जिले में लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजयुमो ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर कार्यालय का किया घेराव, चालानी कार्यवाही के साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त करें पुलिस

भिलाई नगर 22 मार्च । जिले में लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो प्रदेश संयोजक नितेश मिश्रा ने कहा कि चलानी कार्यवाही में व्यस्त पुलिस को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त करनी चाहिए।

नितेश मिश्रा प्रदेश संयोजक शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल भाजयुमो ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से शहर की लचर ट्राफिक व्यवस्था एवं बिगडी कानून व्यवस्था का दंश आम नागरिकों को झेलना पड़ रहा है अतः भा.ज.यु.मो. मांग करती है कि

1. शहर के विभिन्न मार्गों में पुलिस यातायात व्यवस्था को नियंत्रण करने की केवल चालानी कार्यवाही करने में व्यस्त है जिसका भा.ज.यु.मो. विरोध करती है एवं शहर के समस्त ट्राफिक सिगनलों को दुरुस्त कराने के साथ-साथ विभिन्न चौक चौराहों को यातायात पुलिस के माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग करती है।

2 शहर में बाइक चोरी घरों में चोरी की घटनाओं में सतत रूप से वृद्धि देखी जा रही है। उक्त विषय को संज्ञान में रखते हुये जिले के आवासीय क्षेत्रों में पुलिस द्वारा रात्रि कालीन गश्त की व्यवस्था की जाये। 

3. ज्ञात हो कि रात्रि के वक्त सार्वजनिक स्थलों रिहायसी इलाकों में शहर के शराबियों का जमघट आम हो चला है। जिससे संध्या कालीन के वक्त महिलाओं का घर से बाहर निकलना दूभर है।ऐसे इलाको में गश्त के माध्यम से व्यवस्था नियंत्रित किया जाये।

4. 112 की व्यवस्था पूर्णतः लचर तरीके से कार्य कर रही है आपात कालीन स्थिति में संपर्क करने पर प्रार्थी को तत्कालीन सहायता नहीं मिल पा रही है । उक्त व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये। 

उपरोक्त मांगों पर 15 दिनों के भीतर उचित नहीं होने पर भाजपुमो द्वारा वृहद आन्दोलन का आहवान किया जावेगा इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नितेश मिश्रा भाजयुमो, अशोक जैन (जिला कार्यकारिणी सदस्य), रितेश सिंह,आशुतोष तिवारी ,अरुणेंद्र उपाध्याय,राजकुमार ठाकुर,अनुराग नायडू, विशाल, हरि ओम चौहान, अभिषेक नायडू, विक्की, पंकज बंधे, प्रवीण, रामानुज प्रसाद ,सृजन पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।