नेहरू नगर स्थित शीतला डेली नीड्स दुकान में लगी भीषण आग, दो गाड़ी पानी की बौछार से फायर टीम ने बुझाई आग

नेहरू नगर स्थित शीतला डेली नीड्स दुकान में लगी भीषण आग, दो गाड़ी पानी की बौछार से फायर टीम ने बुझाई आग


भिलाई नगर 05 जून । नेहरूनगर केपीएस स्कूल के समीप स्थित शीतल डेली निडस की दुकान में लगी भीषण आग को अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए की टीम द्वारा दो गाड़ी पानी की बौछार कर बुझाया गया।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दुर्ग के कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह 5:00 बजे के करीब नेहरू नगर के स स्कूल के समीप स्थित शीतल डेली नीड्स दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।

इस पर से तत्काल टीम मौका स्थल पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने दुकान पर में लगी भीषण आग को बड़ी सावधानी से दो गाड़ी पानी की मदद से आग पर क़ाबू पाया और आग को दुसरी तरफ दुकान एवं घर तरफ बढ़ाने से रोक लिया गया और जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया । आग लगने का कारण पुष्टि नहीं हो पाया है जिससे आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।
जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, अग्निशमन कर्मी महेंद्र चंदेल, एफ प्रवीण बारा, पराग भोसले, अवतार सिंह, कुलेश्वर, टीकेंद्र, रमेश , धनऊ, संतोष, भोपेश द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुआ । अग्निशमन विभाग द्वारा किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए कार्यालय नंबर 0788-2320120 पर नागरिकों से सूचना देने की अपील की गई है।