सीजी न्यूज आनलाईन, 4 जून। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। हाइप्रोफाइल सीट राजनांदगांव से जहां भूपेश बघेल भाजपा के संतोष पांडेय से 19 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं वहीं दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कांग्रेस के राजेंद्र साहू से लगभग 1 लाख 20 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) 1 लाख 41 हजार 540 मतों से अब तक बढ़त बना चुके हैं। राजनांदगांव से संतोष पांडेय (भाजपा) ने कांग्रेस के भूपेश बघेल को 19 हजार 191 मतों से पछेड़ दिया है। बस्तर सीट पर महेश कश्यप (भाजपा) 14 हजार 633 मतों से आगे, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी (भाजपा) 13 हजार 861 से आगे, दुर्ग विजय बघेल (भाजपा) 1 लाख 20 हजार 639 से आगे, सरगुजा चिंतामणि महाराज (भाजपा) 51 हजार 549 से आगे, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया (भाजपा) 1 लाख 7 हजार 356 मतों से, जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े (भाजपा) 41 हजार 869 मत से आगे, कोरबा से ज्योत्सना महंत (कांग्रेस) 7 हजार 237 से आगे, कांकेर भोजराज नाग (भाजपा) 34 हजार 528 से आगे, बिलासपुर से तोखन साहू (भाजपा) 24 हजार 404 मतों से कांग्रेस के देवेन्द्र यादव से आगे चल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में रायपुर से बृजमोहन 1.41 लाख, दुर्ग से विजय 1.20 लाख और रायगढ़ से राठिया 1.07 लाख मतों से हुए आगे 🟧 महासमुंद से कांग्रेस के ताम्रध्वज 0.13 लाख, देवेन्द्र 0.24 लाख 🟩 कोरबा से भाजपा की सरोज 0.7 लाख से पीछे

