भिलाई बैंकुंठ धाम मैदान में पहुंची अवैध शराब 🛑 स्कूल की सीढ़ियों के नीचे डंप कर रखवाने वाली महिला फरार 🛑 दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 207 पौवा जब्त


भिलाई नगर, 3 जून। छावनी पुलिस ने लंबे समय से अवैध शराब की शिकायत और मुखबीर सूचना पर नजर गड़ाए हुए थी। पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने अवैध शराब बिक्री व शराब कोचियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही के विगत दिनों निर्देश दिए थे नतीजतन जिले के सभी थानेदार हैं। थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर को आज मुखबीर से सूचना और पाइंट मिला बैकुण्ठधाम मैदान केम्प-2 में अवैध शराब के संदिग्ध दिखाई दिए हैं नतीजतन फौरन टीम मौके पर पहुंची तो वहां मोहम्मद‌ आजाद और के अंजली मिले। इनके पास से एक हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में से 63 पौवा रोमियो देशी मदिरा मशाला जब्त किया गया।जब छावनी पुलिस टीम ने मौके पर पूछताछ और तलाशी ली तो पता लगा आरोपी शराब बिक्री भी कर रहे थे। उनसे शराब की रकम 700 रूपये भी बरामद हुए।थाना लाकर पूछताछ में अंजली और आजाद ने पर बताया कि बुज्जी उर्फ अब्बाती चन्द्रकला देवी ने इन्हें अपनी एक नीले रंग की स्कूटी और रूपये देकर शराब खरीद कर लाने बोली थी। दोनों उसके नीले रंग की स्कुटी से 4 बोरी शराब लाए और बुज्जी के बताए ठिकाने पर 3 बोरी शराब को ज्ञानोदय स्कूल के अंदर सीढी के नीचे छिपाकर रखा।

Oplus_131072

आज सुबह आरोपी बुज्जी ने एक बोरी शराब इन दोनों को बेचने के लिए दिया और शराब के साथ बैकुण्ठ धाम मैदान में छोड़कर अपनी स्कूटी लेकर चली गई।

थाना प्रभारी छावनी चेतन चंद्राकर ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने ज्ञानोदय स्कूल के अंदर सीढी के नीचे चेक किया तो वहां 3 बोरियों में भारी मात्रा में शराब मिली। जिसमें 1 प्लास्टिक की सफेद बोरी में 50 पौवा रोमियो देशी मदिरा मशाला, दूसरे हरे रंग की बोरी में 53 पौवा रोमियो देशी मदिरा मशाला, तीसरे प्लास्टिक की बोरी में 41 पौवा रोमियो देशी मदिरा मशाला बरामद की गयी। घटना की मुख्य आरोपी फरार है। पकड़े गए दोनो को आरोपी के खिलाफ धारा 91 दप्रसं का नोटिस दे आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय दुर्ग न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस प्रकरण की मुख्य आरोपिया बुज्जी उर्फ अब्बाती चन्द्रकला देवी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।