भिलाई के शास्त्री नगर से हटाई जाएंगी भैंस खटाल 🛑 निगम का संचालकों को तीन दिन का अल्टिमेटम, चालान भी कटा 🛑 कहा – “खुद हटा लो वरना अब होगी कड़ी कार्रवाई 🛑 मवेशी भी होंगे जब्त

भिलाई के शास्त्री नगर से हटाई जाएंगी भैंस खटाल 🛑 निगम का संचालकों को तीन दिन का अल्टिमेटम, चालान भी कटा 🛑 कहा – “खुद हटा लो वरना अब होगी कड़ी कार्रवाई 🛑 मवेशी भी होंगे जब्त



भिलाई नगर, 3 जून। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-27 शास्त्री नगर में नाली में गंदगी फैला रहे तीन भैंस खटाल मालिकों पर आज कार्रवाई की गई। इनका चालान कर 4500 रुपये वसूले गए हैं।
आपको बता दें कि यहां की भैंस खटालों के विरुद्ध लगातार लोग निगम में शिकायत करते रहे हैं मगर निगम द्वारा संचालकों को बार-बार समझाने पर भी खटाल नहीं हटा रहे थे। शिकायत है कि खटाल द्वारा नाली में गोबर फेंक दिया जाता है जिससे नाली जाम हो जाती है, ये कचरा सड़क पर फैला देते हैं। अब सभी खटाल संचालकों को 3 दिन का अल्टिमेटम दे दिया गया है। उसके बाद अगर भैंस खटाल नहीं हटेगा तो विशेष कार्रवाई करते हुए उन्हें बेदखल किया जाएगा और गाय भैंस की भी जब्ती की जाएगी। निगम ने खटाल संचालक और गंदगी फैलाने वाले पंकज यादव, मनोज यादव, अजय यादव, इंदिरा यादव, लखन लाल यादव को आज नोटिस जारी कर दिया है। कार्रवाई के दौरान जोन 2 कमिश्नर येशा लहरे, स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, सुपरवाइजर अंजनी सिंह भी आज मौजूद रहे।